10-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन राजस्थान की अदालतों में 5728 पदों पर भर्ती होगी, रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा सिलेक्शन
Tuesday, 10 Jun 2025 02:30 am

Golden Hind News

राजस्थान में बेरोजगारों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के पद पर भर्ती निकाली है। भर्ती में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 और ड्राइवर के 58 पदों पर भर्ती होगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 10वीं और ड्राइवर के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।  27 जून दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 26 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगी.

मेरिट लिस्ट के अनुसार नियुक्तियां दी जाएगी

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार नियुक्तियां दी जाएगी। आयु दोनों पदों के लिए 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। इसी तरह से सामान्य और ईडब्ल्यूएस की महिला अभ्यर्थियों को भी भर्ती में 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी और एमबीसी की महिला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।