
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार 7.30 से खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन को खास बनाने के लिए खास इंतजाम किया है. आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी में बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम किया, जहां भारतीय सौनिको को सम्मानित किया जाएगा. इतना ही नहीं इस इवेंट पर कई स्टार्स परफॉर्म भी करेंगे. आइए जानते हैं कि क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी.
आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ऑपरेशन सिंदूर पर होगी. बीसीसीआई ने क्लोजिंग सेरेमनी के लिए सेना के तीनों प्रमुखों को आमंत्रित किया था, लेकिन तीनों ही नहीं आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सेरेमनी के दौरान पूरा स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा, जिसमें वह सैनिकों को सलाम करते नजर आएंगे.आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ज्यादातर मैचों में राष्ट्रगान बजाया गया ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही BCCI ने लगातार सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद IPL के 16 मैच खेले गए। ज्यादातर मैचों में राष्ट्रगान बजाया गया। साथ ही स्टेडियम के अंदर विशाल स्क्रीन पर 'धन्यवाद, सशस्त्र बल' संदेश भी दिखाया गया। पहले IPL में राष्ट्रगान नहीं बजाया जाता था। IPL के मैचों में भी राष्ट्रगान बजाने की मांग काफी पहले से होती रही है। IPL की टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने भी 2019 में यह मांग उठाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लेटर भी लिखा था।
सैकिया ने कहा- समापन समारोह हमारे सैनिकों को समर्पित
BCCI देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला लिया। इसमें हमारे नायकों को सम्मानित भी किया जाएगा। भले ही क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।