3 से 5 जून तक होंगे ट्रायल RCA की एडहॉक कमेटी कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट के लिए ओपन चयन ट्रायल का आयोजन करेगी
Monday, 02 Jun 2025 02:30 am

Golden Hind News

RCA (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) की एडहॉक कमेटी कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट के लिए पाली, जोधपुर और बीकानेर में खिलाड़ियों का चयन करेगी। इन तीनों जिलों में ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा, जो 3 से 5 जून तक आयोजित होंगे। एडहॉक कमेटी कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने जोधपुर, पाली और बीकानेर जिला संघों में खिलाड़ियों के सिलेक्शन के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। इन तीनों जिलों में जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की जगह एडहॉक कमेटी द्वारा नियुक्त की गए ऑब्जर्वर और सिलेक्टर्स खिलाड़ियों का सिलेक्शन करेंगे। 7 जून से राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जहा पाली, जोधपुर और बीकानेर तीनों जिलों की टीमों के सिलेक्शन RCA की एडहॉक कमेटी द्वारा किया जाएगा । 

ओपन चयन ट्रॉयल एडहॉक कमेटी के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में होंगे

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी सदस्य विमल शर्मा ने बताया कि तीनों जिलों में ओपन चयन ट्रॉयल एडहॉक कमेटी के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में जिला स्तर पर ही आयोजित होगा। जहां एडहॉक समिति द्वारा सिलेक्ट किए गए सिलेक्टर्स खिलाड़ियों का सिलेक्शन करेंगे।

ट्रायल का समय और स्थान