हैदराबाद टैंकर विस्फोट तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। फैक्ट्री में आग भड़कने के कारण बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि रिएक्टर में तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हुआ है। अधिकारी सुरक्षा मानकों के पालन की जांच में भी जुटे हैं।
किस वजह से हुआ धमाका
अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. फैक्ट्री में आग भड़कने के कारण बचाव अभियान जारी है. हालांकि दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि रिएक्टर में तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हुआ होगा. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इंडस्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं.
विस्फोट के बाद हवा में उछले कई मजदूर
बताया जा रहा है कि रिएक्टर में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूर हवा में 100 मीटर तक उछलकर दूर जा गिरे. धमाके से फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. धमाका होते ही पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकर की कई गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य में लगी हुई हैं.