बेनीवाल ने बिश्नोई के परिजनों के साथ मिलकर इस आंदोलन का नेतृत्व करने की घोषणा की

जोधपुर रेजिडेंट डॉक्टर सुसाइड मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान

hanuman beniwal

जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि शुक्रवार, 20 जून 2025 को दोपहर 1 बजे जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल की मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया जाएगा। पिछले 6 दिन से डॉ राकेश बिश्नोई के परिजनों के साथ SMS अस्पताल के समांने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले 3 दिन से अस्पताल के बाहर प्रदर्श कर रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प का मामला भी सामना आया था. 

मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे

हनुमान बेनीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा कि कल दिनांक 20 जून 2025 को दोपहर 01 बजे जयपुर स्थित SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजन न्याय की मांग को लेकर मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे। सरकार संवेदनहीन हो गई और एक चिकित्सक का शव मोर्चरी में रखा हुआ है। बेनीवाल ने कहा ''मैं प्रदेश के RLP कार्यकर्ताओं व युवा साथियों से अपील करता हुं कि कल दोपहर 01बजे से पहले अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजनों को संबल दे और न्याय की लड़ाई में उनका साथ दें.''

परिजनों का HOD पर आरोप

गौरतलब है कि डॉ. राकेश बिश्नोई ने 12 जून 2025 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मौत SMS अस्पताल में हुई। परिजनों का आरोप है कि डॉ. बिश्नोई को उनके विभागाध्यक्ष (HOD) द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। परिजन HOD की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।