शिक्षा में दिये गये स्‍व. गुप्‍ता के योगदान को प्रदेश में सदैव याद रखा जाएगा

देवनानी ने शिक्षाविद् अशोक गुप्‍ता के निधन पर जताया शोक

V_Devnani_BGndIZd_IvJH2IR

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षाविद् अशोक गुप्‍ता के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। देवनानी ने कहा कि स्‍व. गुप्‍ता ने महिला शिक्षा को नये आयाम दिये। शिक्षा में दिये गये स्‍व. गुप्‍ता के योगदान को प्रदेश में सदैव याद रखा जाएगा। देवनानी ने कहा कि स्‍व. गुप्‍ता ने निजी क्षेत्र में शिक्षा के  विस्‍तार का महत्‍वपूर्ण कार्य किया।  स्‍व. अशोक गुप्ता सिर्फ एक शिक्षाविद् ही नहीं थे, वे शिक्षा के प्रबुद्ध विचारक भी थे। उन्होंने आई.आई.एस. विश्वविद्यालय और स्कूल की स्थापना कर शिक्षा को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिकता, अनुशासन और नवाचार का संगम बनाया। देवनानी ने दिवंगत आत्‍मा की शांति और शोक संतप्‍त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्‍वर से प्रार्थना की है।