21 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, साथ होंगे एक नए चेहरे समेत पाँच मंत्री

21 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, साथ होंगे पाँच मंत्रिमंडल सदस्य

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी आने वाली 21 तारीख को अपने मंत्रियों के साथ पद की शपथ लेंगी। इसके बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में दिल्ली मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक होगी। 
 

दिल्ली : अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपने के बाद सभी आप नेताओं की सर्वसम्मति से चुनी गई आतिशी आगामी 21 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अन्य पाँच मंत्री भी शपथ लेंगे। 
अरविन्द केजरीवाल ने बीते मंगलवार शाम के समय दिल्ली के एलजी कोअपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफे देने के साथ ही उन्होंने आतिशी के रूप में अपने उत्तराधिकारी का भी ऐलान कर दिया था। इसी दौरान आतिशी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। अब आम आदमी पार्टी ने बयान दिया है कि 21 तारीख को आतिशी अपने मंत्रियों के साथ अपने पद की शपथ लेंगी। इससे पहले दिल्ली के उप-राजयापाल वीके सक्सेना ने आतिशी के सरकार गठन प्रस्ताव के साथ अरविन्द केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था। अभी ये फाइल केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है। 

ये हो सकते हैं दिल्ली मंत्रिमंडल के मंत्री 

दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित छह मंत्री शपथ लेते हैं। आगामी 21 तारीख को दिल्ली में आतिशी समेत अन्य पाँच मंत्री शपथ लेंगे। इनमें गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत जैसे नाम शामिल हैं। दलित समुदाय से आने वाले मुकेश दिल्ली मंत्रिमंडल में इस बार नया चेहरा होंगे। दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र से विधायक मुकेश यहाँ राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। मुकेश पार्टी के सबसे सक्रिय चेहरों में से एक हैं। जब अरविन्द केजरिवाल और मनीष सीसोदिया जेल में थे तब उन्होंने ही गली मोहल्लों में घूमकर अरविन्द केजरिवाल का संदेश लोगों तक पहुंचाया था। 

अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है कैबिनेट बैठक 

21 सितंबर को अपने मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद माना जा रहा है कि आतिशी अक्तूबर के पहले सप्ताह में पहलई कैबिनेट बैठक कर सकती हैं। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगा। दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को भी इस बैठक में पास किया जा सकता है। इसके अलावा बैठकमें दिल्ली जल बोर्ड बिल माफी योजना समेत जन-कल्याण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। 

क्या है दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना?

कैबिनेट चर्चा के लिए यहां मुद्दों में से एक है दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए दिल्ली सरकार ने बजट में दो हज़ार करोड़ की राशि की व्यवस्था की है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली में रह रही प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह हजार रुपये देने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, नौकरीपेशा और आर्थिक लाभ अर्जित करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दिल्ली में बहुत पहले से इस योजना पर चर्चा चल रही है तो ऐमे में ये माना जा रहा है कि अब आतिशी सरकार जल्द से जल्द इस योजना को पास कर सकती है। 

शिक्षा विभाग अपने पास रख सकती हैं आतिशी 

माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने के बाद आतिशी दिल्ली का लोक निर्माण और शिक्षा विभाग समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रख सकती हैं। अगर वो ऐसा करती हैं तो ये दिल्ली के इतिहास में दस सालों बाद होगा जब दिल्ली का कोई मुख्यमंत्री अपने पास कोई विभाग रहेगा। उनसे पहले अरविन्द केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था। बीच में कुछ समय उन्होंने जल विभाग की बागडोर अपने हाथों में ली थी मगर जल्द ही उन्होंने ये विभाग भी छोड़ दिया था। अब देखना होगा कि क्या आतिशी उनसे अलग किसी परंपरा को जन्म देंगी?